रहस्यमय तरीके से गायब हुई अर्चना तिवारी का मिला सुराग? सांसद का दावा- पुलिस ने किया ट्रेस
कटनी की अर्चना तिवारी 7 अगस्त से नर्मदा एक्सप्रेस से लापता हैं. पुलिस और GRP लगातार सर्च अभियान चला रही हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला. परिवार अनहोनी की आशंका में है.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: एमपी तक.
चलती ट्रेन से लापता हुई अर्चना तिवारी का अभी तक पता नहीं चल पाया है. अर्चना के घरवाले भोपाल, नर्मदापुरम तक भागमभाग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक अर्चना की कोई जानकारी नहीं है. हालांकि इस बीच बुधवार को कटनी में बीजेपी सांसद वीडी शर्मा ने दावा किया था कि अर्चना तिवारी को पुलिस ने ट्रेस कर लिया है.