MP: शहजाद की कोठी गिराने पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी ने क्यों दी सत्ता पलटने की चेतावनी, मोहन सरकार को दे दिया अल्टीमेटम!

Chhatarpur bulldozer action: मध्य प्रदेश के छतरपुर में पुलिस थाने पर हुई पत्थरबाजी के बाद आरोपी शहजाद के घर पर बुलडोजर एक्शन पर देश की सियासत गरमा गई है. कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर मोहन सरकार पर हमलावर है. प्रियंका गांधी के बाद अब एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस मामले को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA
▌

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

छतरपुर में पुलिस थाने पर हुई पत्थरबाजी का मामला गरमाया हुआ है.

point

असदुद्दीन ओवैसी ने इस मामले को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला है.

point

ओवैसी ने छतरपुर में हुए बुलडोजर एक्शन को असंवैधानिक बताया है. 

Chhatarpur bulldozer action: मध्य प्रदेश के छतरपुर में पुलिस थाने पर हुई पत्थरबाजी के बाद आरोपी शहजाद के घर पर बुलडोजर एक्शन हुआ. अब इस मामले को लेकर देश की सियासत गरमा गई है. कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर मोहन सरकार पर हमलावर है. प्रियंका गांधी के बाद अब एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस मामले को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला है.

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने वीडियो जारी करते हुए कहा, "21 अगस्त के दिन जो वाक्या छतरपुर, मध्य प्रदेश में हुआ मैं इसकी मजम्मत करता हूं, जिस तरह सरकार ने हाजी शहजाद अली के घर को डिमोलिश कर दिया, हम इसकी मजम्मत करते हैं." ओवैसी ने छतरपुर में हुए बुलडोजर एक्शन को असंवैधानिक बताया है. 

ओवैसी ने दी सत्ता पलटने की चेतावनी 

 असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा, "बीजेपी के लोगों को बताना चाहता हूं कि आज आपके पास सत्ता है, कल आपके पास सत्ता नहीं रहेगी. जो सरकार आएगी, तो क्या वो सरकार क्या आपके जिम्मेदारों के घरों को तोड़ देगी. आप जो कर रहे हैं वो संविधान का वॉयलेशन है. मुझे यकीन है ये मसला कोर्ट पास जरूर जाएगा और कोर्ट से इंसाफ होगा." ओवैसी ने चेतावनी देते हुए कहा कि आप किसी गरीब का घर तोड़ रहे हैं, वक्त आएगा जब आपकी हुकूमतों का डिमोलेशन होगा. 

शहजाद की कोठी गिराने पर भड़के ओवैसी

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "मैंने हाजी शहजाद अली का एक वीडियो देखा है जिसमें वो कह रहे हैं कि वे मुस्लिम समाज के लोगों के साथ पैगंबर मोहम्मद और इस्लाम के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले रामगिरि महाराज के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे. उस दौरान वहां एडिशनल एसपी, डिप्टी कलेक्टर और एसडीएम भी थे. इस दौरान पत्थरबाजी शुरू हुई. तब डिप्टी कलेक्टर और एसडीएम ने हाजी अली का हाथ पकड़कर कहा कि आप आकर जनता को समझाइए.उन्होंने विरोध कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश की. इस दौरान उन्हें भी कुछ पत्थर लगे. उसके बाद 20 हजार वर्ग गज में बनी उनकी कोठी को गिरा दिया गया."

ये भी पढ़ें: सीएम मोहन यादव के बुलडोजर एक्शन पर प्रियंका गांधी ने खड़े किए सवाल, याद दिलाया संविधान