बिजली कटौती से परेशान अशोकनगर वालों ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को कर दी खबर, फिर दौड़े-दौड़े पहुंचे ऊर्जा मंत्री तोमर

ashoknagar news: अशोकनगर जिले में लाइट व्यवस्था चरमराई हुई है. लेकिन इस मामले की शिकायत जब ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास पहुंची तो शासन-प्रशासन में हड़कंप मच गया. 

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

MP Politics News: अशोकनगर जिले में लाइट व्यवस्था चरमराई हुई है. विद्युत विभाग के कर्मचारी न तो फोन उठाते हैं और न ही जनता द्वारा की हुई शिकायत का निराकरण समय पर करते हैं. कई बार लोग इसकी शिकायत विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर से कर चुके हैं, लेकिन पूरी गर्मी निकल जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है और न ही कोई सुधार हुआ है. लेकिन इस मामले की शिकायत जब ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास पहुंची तो शासन-प्रशासन में हड़कंप मच गया.