Lok Sabha Elections: दिग्विजय सिंह ने 77 साल में ऐसा क्या करके सभी को चौंकाया? योगेंद्र यादव ने बता दिया नतीजा
Rajgarh Lok Sabha seat: राजगढ़ लोकसभा सीट से इस बार कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया था. इस सीट पर बेहद कांटे का मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच हुआ है. इसे लेकर वरिष्ठ चुनाव विश्लेषक योगेंद्र यादव ने भी अपनी राय जाहिर की है और दिग्विजय सिंह के प्रदर्शन को काबिले तारीफ बताया है.
ADVERTISEMENT

Digvijay Singh, Yogendra Yadav
Digvijay Singh: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस दिग्गज दिग्विजय सिंह ने भारतीय राजनीति पर बड़ा असर डाला है. यह कहना है वरिष्ठ चुनाव विश्लेषक योगेंद्र यादव का. योगेंद्र यादव ने एमपी तक से चर्चा में कहा कि दिग्विजय सिंह ने जिस तरह से अपनी जिंदगी का आखिरी चुनाव लड़ा है, वह काबिले तारीफ है. मध्यप्रदेश की राजगढ़ लोकसभा सीट से जिस तरह की खबरें सामने आ रही हैं, उनसे जाहिर हो रहा है कि दिग्विजय सिंह ने ठीक वैसे ही ये चुनाव लड़ा है, जैसे कोई मझा हुआ राजनेता अपना चुनाव लड़ता है.