हम्माल ने बागेश्वर बाबा के सिर पर रखा हाथ, फिर बाबा ने क्यों पहन लिया हेलमेट? भक्त रह गए दंग

Bageshwar Baba Birthday: छतरपुर में स्थित बागेश्वर धाम के बाबा देश और दुनिया में चर्चित है. बागेश्वर धाम में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्मदिन धाम पर पूरे उत्साह से मनाया गया. उनके जन्मदिन के दौरान की एक अनोखी तस्वीर सामने आई है.

ADVERTISEMENT

बागेश्वर बाबा को मिला ऐसा गिफ्ट, जिसे पाकर वह गदगद हो गए.
बागेश्वर बाबा को मिला ऐसा गिफ्ट, जिसे पाकर वह गदगद हो गए.
Google CTA
▌

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

छतरपुर के बागेश्वर धाम वाले बाबा देश और दुनिया में चर्चित हैं

point

बागेश्वर धाम में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्मदिन मनाया गया

point

बाबा के जन्मदिन पर एक अनोखी तस्वीर सामने आई है, जो वायरल हो रही

Bageshwar Baba Birthday: छतरपुर में स्थित बागेश्वर धाम के बाबा देश और दुनिया में चर्चित है. बागेश्वर धाम में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्मदिन धाम पर पूरे उत्साह से मनाया गया. उनके जन्मदिन के दौरान की एक अनोखी तस्वीर सामने आई है. जिसमें एक व्यक्ति जो हम्माली (पल्लेदारी) करता है. वह बागेश्वर बाबा धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के लिए जन्मदिन पर गिफ्ट के रूप में एक हेलमेट लेकर भीड़ के बीच पहुंच गया. इसके बाद जो हुआ, उसे देखकर लोग गदगद हो गए.

जैसे ही बागेश्वर बाबा कि उस पर नजर पड़ी तो उन्होंने उसे तत्काल अपने पास बुला लिया. बाबा ने मंच पर पहुंचे पल्लेदार से हेमलेट वाला गिफ्ट लेकर अपने हाथों में सिर में पहन लिया. इसके बाद बागेश्वर बाबा ने गिफ्ट लाने वाले हम्माली (पल्लेदार) से उसके बारे में पूरी जानकारी ली.

गिफ्ट में हेलमेट देने की ये है बड़ी वजह

बाबा बागेश्वर के पूछने पर हम्माल (पल्लेदार) ने बताया, 'मेरा नाम बलवीर है. मैं मुगारी गांव में रहता हूं. मैंने आपको हेमलेट इसलिए भेंट किया क्योंकि जब आप कथा करने जाते हो तो गाड़ी से उतरते वक्त लोग आपको फूल फेंककर मारा करते हैं, जो आपको लग जाते हैं. इसलिए तो हमें लगा कि आपको जन्मदिन पर हेमलेट दिया जाए. ताकि आप अब जब भी कथा करने जाए तो गाड़ी से उतरे तब हेमलेट लगा लें, जिससे लोगों द्वारा फेंके गए फूल आपको नहीं लगे.'

बागेश्वर बाबा को मिला आशीर्वाद.

ये भी पढ़ें: कौन हैं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, जिन्होंने कुछ ही सालों में हासिल की गजब की पाॅपुलैरिटी? जानिए उनकी पूरी कहानी

भावुक हो गए बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री

यह बात सुनकर बाबा बागेश्वर भावुक हो गए, कहा- 'जो व्यक्ति आपकी इतनी चिंता करें वो अपने पिता समान है. इसलिए बलवीर रखो अपने दोनों हाथ मेरे सर पर और दो आशीर्वाद कि हमारी रक्षा बनी रहे, जिसके बाद बलवीर ने दोनों हाथ बाबा के सिर पर रख दिए. तब बाबा ने मंच से कहा कि यह वीडियो जरूर दिखाना क्योंकि जो लोग फूल, नारियल मारते हैं. उन्हें लगना चाहिए कि तुम जरूर पीटने का काम करना चाहते हो मगर बचाने वाला रक्षक बाप भी जिंदा है.'

गिफ्ट पाकर निहाल हो गए बाबा बागेश्वर बाबा.

ये भी पढ़ें: हाथरस हादसे के बाद बागेश्वर बाबा की बर्थ डे पर की गई अपील भी नहीं आई काम, भक्तों ने ऐसे बढ़ा दी टेंशन!

बाबा बागेश्वर ने रिटर्न गिफ्ट बलवीर को दी ये खास चीज

इसके साथ ही बागेश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बलवीर से प्रसन्न होते हुए उसे अपनी एक फोटो दी, जिसमें उन्होंने ऑटोग्राफ भी दिया और साथ में एक टेडी बेयर के अलावा ड्राई फ्रूट्स का डब्बा भी बलवीर को भेंट किया. इतना ही नहीं बागेश्वर बाबा ने सुरक्षा में लगे सिक्योरिटी गार्ड एवं सेवादारों से कहा कि बलवीर को अच्छे से पहचान लो जब भी ये हमसे मिलने आए उन्हें सीधे एंट्री देना कोई भी नहीं रोकना नहीं. इसके बाद बलवीर ने अति प्रसन्न होकर बाबा बागेश्वर को जन्मदिन की बधाई दी. 

ये भी पढ़ें: हाथरस कांड वाले भोले बाबा को लेकर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, बोले- वो साधू नहीं, ऐसी जगहों में जानें बचें!