राम मंदिर दान चोरी पर भड़के बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री, बोले- रावण जैसा होगा हश्र, मंदिर की व्यवस्था ऐसे लोगों को क्यों दी?
अयोध्या राम मंदिर में सामने आए दान चोरी के मामले पर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कड़ी नाराजगी जताते हुए दोषियों को 'महादंड' मिलने की बात कही है. इसके साथ ही उन्होंने भारतीय मुसलमानों को इंडोनेशिया से सीख लेने की सलाह देते हुए कहा कि वहां के मुस्लिम देश की संस्कृति और हिंदू परंपराओं का पूरा सम्मान करते हैं.
ADVERTISEMENT

बागेश्वर बाबा
अयोध्या के राम मंदिर में सामने आए दान चोरी के मामले ने देश की सियासत और धार्मिक गलियारों में भारी हलचल पैदा कर दी है. इस पूरे विवाद पर अब बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Bageshwar Baba) का बड़ा और तीखा बयान सामने आया है. भोपाल पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इस कुकृत्य पर गहरी नाराजगी जताते हुए इसे अंजाम देने वालों को 'महादंड' भुगतने की चेतावनी दी है. इसके साथ ही उन्होंने देश के मुसलमानों को लेकर भी एक बड़ा और दिलचस्प बयान दिया है.