MLA Viral Video: विधायक कमलेश्वर डोडियार ने मंच पर आवेश में आकर पूछा- 'इस्तीफा दे दूं ?' पब्लिक ने कहा- 'दे दो'

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के विधायक कमलेश्वर डोडियार का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. कार्यक्रम में लोगों द्वारा टोके जाने पर जब उन्होंने पूछा- 'क्या इस्तीफा दे दूं?', तो भीड़ ने एक स्वर में कहा- 'हां दे दो'. जानिए क्या है पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

BAP विधायक कमलेश्वर डोडियार का इस्तीफे पर बयान वाला वीडियो हुआ वायरल.
BAP विधायक कमलेश्वर डोडियार का इस्तीफे पर बयान वाला वीडियो हुआ वायरल.
Google CTA

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. ये वीडियो भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के विधायक कमलेश्वर डोडियार का है. डोडियार के साथ मंच पर कुछ ऐसा हो गया जो उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था. मंच बोलते हुए वे आवेश में आ गए और बोल पड़े- 'तो क्या करूं...इस्तीफा दे दूं?' ये सुनते ही मंच और मंच के  नीचे से लोगों की आवाज एक स्वर में गूंजी- ''हां दे दो''. 

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के सैलाना विधानसभा क्षेत्र से भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के विधायक कमलेश्वर डोडियार रविवार को रानीसिंह गांव में बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर मूर्ति अनावरण और चिंतन शिविर में शामिल होने पहुंचे थे. कार्यक्रम के दौरान विधायक डोडियार सियासी मुद्दों पर बोलने लगे. इसी बीच वहां मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें टोक दिया और आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए कहा. 

डोडियार से लोगों ने कहा कि कार्यक्रम में बिरसा मुंडा के विचारों, उनके संघर्ष और जल-जंगल-जमीन जैसे आदिवासी समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जानी चाहिए. इसपर विधायक कमलेश्वर डोडियार ने कहा कि- नहीं करना नेतागिरि फिर भी हम तुम्हारे साथ में हैं. हमने बोला था कौन सी कैसी मूर्ति आ रही है. बताना कोई कमी बेसी आए तो. अगर आप लोग राजनीति के अंदर आना चाहते हैं तो हम तुम्हारे साथ में हैं. ताली बजाओ भाई सपोर्ट करो. हम तो ये भी कह रहे कि हम अगर मर गए तो करने के बाद भी तुम्हारे साथ में रहेंगे भई. 

मंच से फिर आवाज उठी- कार्यक्रम सामाजिक है

विधायक की बातों को सुन मंच से फिर आवाज उठी कि ये कार्यक्रम सामाजिक है. सामाजिक बात करो. इधर विधायक जी आवेश में आ गए और उन्होंने कहा दिया- ''क्या करूं इस्तीफा दूं. आप बोलोगे तो मैं दे दूंगा.'' इसपर मंच और मंच के नीचे से आवाज आई - ''दे दो.'' इसपर विधायक जी बोले- 'ओके दे देंगे. उसके लिए भोपाल जाना पड़ेगा.'

मंत्री के घर जाने को लेकर हुई थी नाराजगी- विधायक

वायरल वीडियो को लेकर विधायक कमलेश्वर डोडियार से फोन पर चर्चा की गई. उन्होंने पूरे घटनाक्रम पर अपना पक्ष रखते हुए बताया कि कार्यक्रम में मौजूद एक युवक रतलाम विधायक एवं कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके निवास पर जाने को लेकर नाराजगी जता रहा था. विधायक के अनुसार, उन्होंने युवक को समझाते हुए कहा कि वे और मंत्री चेतन्य काश्यप दोनों विधायक हैं और विधानसभा में एक साथ बैठते हैं. ऐसे में मानवीयता और अपने कर्तव्य के नाते मंत्री की माताजी के निधन पर उनके निवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करना स्वाभाविक था. 

डोडियार ने बताया कि उन्होंने युवक से इसी संदर्भ में सवाल किया था कि क्या उनके मंत्री के घर शोक व्यक्त करने जाने से वह नाराज है? क्या इस वजह से उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए? इस पर भीड़ में मौजूद आठ-दस युवकों ने ‘दे दो’ कह दिया. विधायक ने जवाब में कहा कि इस्तीफा देने के लिए भोपाल जाना पड़ेगा. 

कार्यक्रम से जुड़ा एक और वीडियो वायरल

इसी कार्यक्रम से जुड़ा एक अन्य वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. इसमें जयस नेता इंजीनियर विलेश खराड़ी मंच से कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को लेकर कथित तौर पर अपशब्दों का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के वायरल होने के बाद राजनीतिक माहौल में भी हलचल देखी जा रही है. फिलहाल, रानीसिंह गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुई इस घटनाक्रम के अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. विधायक के इस्तीफे वाले सवाल से लेकर मंत्री को लेकर की गई कथित टिप्पणी तक, पूरे मामले ने जिले की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है. 

इंद्रदेव महाराज पर आरोप लगाने वाली महिला का बड़ा खुलासा, बताया आश्रम में सेवा के नाम पर क्या-क्या होता था?

'शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाया, फिर भी उनका बेटा फेल हो गया', Digvijay Singh के निशाने पर कथावाचक Pradeep Mishra ?