बाड़मेर: मामूली टक्कर के बाद 7 KM तक 'मौत' ने किया पीछा, शराब के नशे में धुत डिलीवरी बॉयज ने ली ट्रक ड्राइवर की जान
बाड़मेर में एक मामूली बाइक टक्कर के बाद दो डिलीवरी बॉयज ने शराब के नशे में ट्रक ड्राइवर का 7 किलोमीटर तक पीछा कर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने सीसीटीवी और ऑनलाइन पेमेंट ट्रैक कर दोनों आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है.
ADVERTISEMENT

राजस्थान न्यूज
Rajasthan News: राजस्थान के बाड़मेर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सड़क पर हुई एक मामूली सी कहासुनी हत्या में बदल गई. महज एक छोटी सी टक्कर के बाद दो युवकों ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए एक ट्रक ड्राइवर का 7 किलोमीटर तक पीछा किया और पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी.