बड़वानी: सहेलियों संग जा रही थी युवती, तभी अचानक सामने आया युवक... एकतरफा प्यार की सनक में ये कर दिया

MP News: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा में परीक्षा देकर निकल रही बीए प्रथम वर्ष की छात्रा पर सिरफिरे छात्र ने देसी कट्टे से फायर करने की कोशिश की. कट्टा मिसफायर होने पर आरोपी युवक ने धारदार चाकू से हमला कर छात्रा को लहूलुहान कर दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

ADVERTISEMENT

सेंधवा कॉलेज के बाहर छात्रा के साथ हुआ खौफनाक कांड (प्रतिकात्मक फोटो)
सेंधवा कॉलेज के बाहर छात्रा के साथ हुआ खौफनाक कांड (प्रतिकात्मक फोटो)
Google CTA

Sendhwa News: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले अंतर्गत सेंधवा शहर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक युवक ने छात्रा से शादी करने की जिद में हैरान करने वाला कदम उठा लिया. छात्रा ने काफी मना करने पर भी युवक नहीं माना. इस बीच मंगलवार वाले दिन छात्रा कॉलेज से अपनी बीए फर्स्ट ईयर हिंदी का एग्जाम देकर अपनी सहेलियों के साथ विज्ञान भवन के सामने पहुंची तभी रास्ते में बीएससी फर्स्ट ईयर का छात्र आ धमका.आरोपी युवक ने छात्रा पर दिनदहाड़े ही हमला कर दिया गया. लेकिन घटना के दौरान उसका कट्टा मिसफायर हो गया तो उसने फिर दूसरे तरीके से छात्रा पर वार कर दिया. इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया.