हाथों में रस्सी बांधी, बारिश में पूरे गांव में घुमाया, लोग देखते रहे तमाशा.... बड़वानी जिले में महिला और युवक के साथ क्यों किया गया ये सलूक? जानें पूरा मामला

Madhya Pradesh Viral Video: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. कथित प्रेम-प्रसंग के शक में महिला और उसके रिश्तेदार के साथ मारपीट कर उन्हें रस्सी से बांधकर गांव में घुमाया गया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

रस्सी से बांधकर गांवभर घुमाए महिला और युवक
रस्सी से बांधकर गांवभर घुमाए महिला और युवक
Google CTA

Barwani Viral Video: मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के ठीकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बरू फाटक गांव से एक सनसनीखेज और मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक पति ने अपने परिजनों के साथ मिलकर अपनी पत्नी और उसके रिश्तेदार (प्रेमी) को बर्बरता का शिकार बनाया. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें बारिश के बीच कीचड़ से सने रास्ते पर दोनों पीड़ितों को रस्सी से बांधकर पूरे गांव में घुमाया जा रहा है. युवक के शरीर पर वस्त्र नहीं थे और वहां मौजूद भीड़ मूकदर्शक बनकर तमाशा देखने के साथ-साथ हूटिंग कर रही थी और वीडियो बना रही थी.