बैतूल गाय के साथ दरंदगी का वीडियो वायरल होने पर भड़की हिंसा, कई दुकानों में लगाई आग

Betul Violence News: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के दामजीपुरा गांव में गाय के साथ दरंदगी का वीडियो वायरल होने के बाद भीषण हिंसा भड़क उठी. आक्रोशित भीड़ ने 8 से 10 दुकानों में तोड़फोड़ और आगजनी की. जानिए क्या है पूरा मामला, कैसे फैला तनाव, पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई और अब इलाके की स्थिति.

ADVERTISEMENT

Betul Violence News
वीडियो वायरल होने के बाद बैतूल में भड़की हिंसा
google news

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले का दामजीपुरा गांव रविवार को भीषण सांप्रदायिक तनाव की चपेट में आ गया. एक व्यक्ति द्वारा गाय के साथ कुकृत्य करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हजारों की संख्या में आक्रोशित भीड़ सड़क पर उतर आई. देखते ही देखते भीड़ उग्र हो गई और इलाके की करीब 8 से 10 दुकानों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी गई. आइए विस्तार से जानते है क्या है पूरा मामला और आगे की कार्रवाई की पूरी बात.