डीजे के तेज साउंड से तबीयत बिगड़ने का आरोप, बैतूल में BSc फर्स्ट ईयर की छात्रा की मौत
Betul news: मध्य प्रदेश के बैतूल स्थित जेएच कॉलेज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान 17 वर्षीय छात्रा प्रतीक्षा वर्मा की अचानक मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि डीजे के अत्यधिक तेज साउंड के कारण उसकी तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश हो गई. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
ADVERTISEMENT

डीजे के तेज साउंड से छात्रा की मौत का आरोप
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में गणेश विसर्जन के दौरान एक 17 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. आरोप है कि जेएच कॉलेज परिसर में विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे की तेज आवाज के बीच छात्रा की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई. मृतका की पहचान सुहागपुर ढाना (शाहपुर) निवासी प्रतीक्षा वर्मा के रूप में हुई है. वह जेएच कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी.
