भोपाल में चंद्रशेखर रावण की हुंकार, बोले- MP में आदिवासी सीएम बनाएंगे, दावा- दशहरा मैदान में जुटे 5 लाख लोग

Bheem Army in Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के भेल दशहरा मैदान में रविवार (12 फरवरी) दलित, आदिवासी और पिछड़ा वर्ग के संगठन के हजारों लोग रैली में जुटे. दावा किया जा रहा है कि यहां पर करीब 5 लाख लोग आए हैं. दशहरा मैदान में भारी भीड़ नीले झंडे के साथ पहुंची. भीम […]

ADVERTISEMENT

Bhim Army strength in Bhopal crowd gathered at Dussehra Maidan Chandrashekhar Ravan
Bhim Army strength in Bhopal crowd gathered at Dussehra Maidan Chandrashekhar Ravan
google news

Bheem Army in Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के भेल दशहरा मैदान में रविवार (12 फरवरी) दलित, आदिवासी और पिछड़ा वर्ग के संगठन के हजारों लोग रैली में जुटे. दावा किया जा रहा है कि यहां पर करीब 5 लाख लोग आए हैं. दशहरा मैदान में भारी भीड़ नीले झंडे के साथ पहुंची. भीम आर्मी का कहना है कि यह प्रदर्शन जातिगत जनगणना कराने, प्रदेश सरकार से प्रमोशन में आरक्षण का कानून बनवाने, आरक्षण को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल करवाने समेत 15 से ज्यादा मांगों को लेकर हो रहा है. पहले करणी सेना और अब भीम आर्मी का प्रदर्शन भाजपा सरकार के लिए चुनौती पेश कर रहा है. भीम आर्मी ने करनी सेना के प्रदर्शन के बाद ऐलान किया था कि 12 फरवरी को संविधान बचाओ रैली करेंगे.