भिंड में खौफनाक हत्याकांड: मथुरा से मिले रेलवे टिकट के टुकड़े ने खोला इंद्रावती मर्डर का राज, पता चली बचपन के प्यार वाली कहानी

Bhind crime news: मध्य प्रदेश के भिंड में एक महिला की हत्या का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया. पुलिस ने घटनास्थल पर मिले मथुरा-ग्वालियर रेलवे टिकट और महिला के साड़ी के कलर ने पुलिस को हत्यारे तक पहुंचा दिया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
साड़ी और रेल टिकट ने खोला हत्या का राज.
Google CTA

Bhind news: मध्य प्रदेश के भिंड जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां मेहगांव इलाके में एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी ने पत्नी की पहचान छुपाने के लिए उसके चेहरे को फावड़े से बुरी तरह कुचल दिया था. अब पुलिस को इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने घटनास्थल से मिले एक फटे हुए रेलवे टिकट की मदद से महज कुछ ही दिनों में कातिल पति और उसके साथियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है. यह पूरी साजिश लव ट्रायंगल और बचपन के प्यार को पाने के चक्कर में रची गई थी.