'मैं सौदा नहीं कर रहा'…भिंड में दूल्हे के पिता अनुज पाठक ने लौटाए शादी में मिले 51 लाख रुपये, वीडियो वायरल

भिंड में हुई एक शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. दरअसल, यहां आकर्ष पाठक को शादी में 51 लाख रुपये का दहेज मिल रहा था, लेकिन उनके पिता ने पूरी रकम लौटा दी. उन्होंने सिर्फ एक रुपया और एक नारियल लेकर बहू को बेटी के रूप में स्वीकार किया.

ADVERTISEMENT

Bhind No Dowry Wedding
Bhind No Dowry Wedding
Google CTA

Bhind No Dowry Wedding: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में इन दिनाें एक ऐसी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसने दहेज जैसी कुप्रथा को आईना दिखाया है. जहां आज भी समाज में कई जगहों पर दूल्हे या उसके परिवार द्वारा शादी में दहेज मांगा जाता है वहीं भिंड के एक परिवार ने 51 लाख रुपये की मोटी रकम को ठुकरा दिया.