Bhind: चंबल में वासेपुर जैसा नजारा, फिश फ्राई नहीं बना तो बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

Bhind news: चंबल इलाका अपने अलग ही अंदाज के लिए जाना जाता है. ऐसा कहा जाता है कि यहां कब गोलियां चल जाएं किसी को पता नहीं होता. ऐसा मामला बीते दिनों सामने आया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Bhind news: चंबल इलाका अपने अलग ही अंदाज के लिए जाना जाता है. ऐसा कहा जाता है कि यहां कब गोलियां चल जाएं किसी को पता नहीं होता. ऐसा मामला बीते दिनों सामने आया है. जहां मन माफिक खाना नहीं मिलने पर भिंड के अटेर इलाके में स्थित एक ढाबे पर खाना खाने पहुंचे कुछ बदमाशों ने न केवल ढाबे पर तोड़फोड़ की, बल्कि गोलियां चलाकर दहशत भी फैला दी. ढाबा मालिक की शिकायत पर से अटेर थाना पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है.

दरअसल यह पूरा घटनाक्रम 5 मई की रात का है, जब तकरीबन 11:30 बजे जम्हौरा गांव के रहने वाले पांच लोग खाना खाने के लिए बढ़पुरा गांव में संचालित ढाबे पर पहुंचे थे. इन पांच लोगों ने ढाबे पर पहुंचकर मछली बनाने के फरमाइश कर दी. 

ढाबा मालिक हरि सिंह ने जब मछली बनाने से इनकार कर दिया, तो खाना खाने पहुंचे पांचो लोग आक्रोशित हो गए. उन्होंने गाली गलौज करते हुए ढाबे पर हंगामा करना शुरू कर दिया. पहले फर्नीचर की तोड़फोड़ की, इसके बाद दहशत फैलाने के उद्देश्य से गोलियां भी चला दी. गोली चलाने और तोड़फोड़ करने के बाद पांचो लोग ढाबे से चले गए. 

 

 

ढाबा मालिक ने कराया मामला दर्ज

इस पूरे घटनाक्रम के बाद ढाबा संचालक हरि सिंह अटेर थाने पहुंचे और उन्होंने पूरी घटना की जानकारी थाने में दी. जिसके बाद अटेर थाना पुलिस ने ढाबा संचालक हरि सिंह कीशिकायत पर से प्रशांत भदोरिया, मोहित भदोरिया, अभी भदोरिया, ओमवीर बघेल और रवि शर्मा के खिलाफ धारा 308 427 294 506 और 34 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है. इसके साथ ही आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें:बैतूल में मतदान कर्मियों को वापस ला रही बस में लगी भीषण आग, जल गईं कई EVM