भोपाल: 'आशीष पांडे' बनकर छात्रा से बनाता रहा शारीरिक संबंध, प्रेग्नेंट हुई तो खुला 'आसिफ' का राज, अब धर्म बदलने की मिल रही धमकी
भोपाल में एक युवक ने 'आशीष पांडे' बनकर छात्रा को प्यार के जाल में फंसाया और करीब डेढ़ साल तक उसका शारीरिक शोषण किया. छात्रा के गर्भवती होने पर आरोपी की असली पहचान 'आसिफ रजा' के रूप में सामने आई, जिसके बाद अब उस पर धर्म परिवर्तन और गर्भपात का दबाव बनाया जा रहा है.
ADVERTISEMENT

प्यार में धोखा
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है, जहां पहचान बदलकर एक छात्रा को प्यार के जाल में फंसाया गया और करीब डेढ़ साल तक उसका शोषण किया गया. आरोपी ने अपना नाम 'आशीष पांडे' बताया था, लेकिन जब छात्रा गर्भवती हुई और उसने शादी का दबाव बनाया, तब पता चला कि वह आशीष नहीं बल्कि 'आसिफ रजा' है.