डेढ़ साल तक बनाता रहा शारीरिक संबंध, 3 बार अबॉर्शन... MP के इस नामी बिल्डर के बेटे पर रेप का आरोप
भोपाल में एक नामी बिल्डर के बेटे पर कानपुर की युवती को शादी और नौकरी का झांसा देकर डेढ़ साल तक दुष्कर्म करने और तीन बार गर्भपात कराने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है.
ADVERTISEMENT

MP News
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक नामी बिल्डर के बेटे पर एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का संगीन आरोप लगा है. पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने न केवल उसका शारीरिक शोषण किया, बल्कि तीन बार उसका गर्भपात भी कराया. पुलिस ने लंबी जांच के बाद अब आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.