Bhopal Cyber Crime: भोपाल की इस लड़की का दो युवकों ने AI से बनाया अश्लील वीडियो फिर करने लगा ब्लैकमेल, तंग आकर उठाया खौफनाक कदम

भोपाल में सोशल मीडिया फोटो को एआई (AI) तकनीक से अश्लील बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है. दो युवकों की इस मानसिक प्रताड़ना और बदनामी के डर से तंग आकर लड़की ने आत्मघाती कदम उठा लिया.

ADVERTISEMENT

भोपाल से आया AI के गलत इस्तेमाल का मामला
भोपाल से आया AI के गलत इस्तेमाल का मामला
google news

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से डिजिटल तकनीक के दुरुपयोग का एक ऐसा खौफनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने हर माता-पिता को चिंता में डाल दिया है. यहां ऐशबाग थाना क्षेत्र में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक 17 साल की मासूम छात्रा की सोशल मीडिया तस्वीरों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से अश्लील वीडियो और फोटो में बदल दिया गया. इन फर्जी तस्वीरों के जरिए दो युवक उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहे थे. इस मानसिक प्रताड़ना और बदनामी के डर से टूटकर छात्रा ने आखिरकार एक आत्मघाती कदम उठा लिया.