भोपाल में सिरफिरे डॉक्टर का खूनी खेल, एक्स-गर्लफ्रेंड की सगाई से था नाराज, प्रेमिका और भाई पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां फिर खुद ही...!
भोपाल के गांधीनगर में एक्स-गर्लफ्रेंड की सगाई से नाराज पीजी डॉक्टर नवीन रोहिला ने महिला डॉक्टर और उसके भाई पर चलाईं गोलियां. खुद को भी किया घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार
ADVERTISEMENT

भोपाल में सिरफिरे डाक्टर ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के साथ किया कांड
राजधानी भोपाल के गांधीनगर इलाके में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक पीजी डॉक्टर ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के घर पहुंचकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. आरोपी डॉक्टर ने पहले अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड को गोली मारी, फिर बीच-बचाव करने आए उसके भाई पर भी फायर कर दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को भी गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गांधीनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल तीनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी जिंदगी की जंग जारी है.
