1500 CCTV और 20 पुलिस टीमें... हेमंत फिलमोन-शकुंतला हत्याकांड में 20 दिन बाद बड़ा खुलासा, ऐसे पकड़े गए आरोपी

Bhopal Murder Case: भोपाल के चर्चित डबल मर्डर केस में पुलिस ने 20 दिन की जांच के बाद बड़ा खुलासा किया है. 1500 सीसीटीवी फुटेज और फॉरेंसिक सबूतों की मदद से दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया गया. आरोप है कि करोड़ों की संपत्ति हथियाने के लालच में बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या की गई.

ADVERTISEMENT

भोपाल डबल मर्डर में बड़ा खुलासा
भोपाल डबल मर्डर में बड़ा खुलासा
Google CTA

Bhopal Double Murder Case: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस ने एक दोहरे हत्याकांड का खुलासा किया है. इस हाई प्रोफाइल मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने के लिए भोपाल पुलिस ने 20 दिनों तक दिन-रात एक कर दिया. पुलिस की 20 टीमों ने करीब 1500 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और 100 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की. आखिरकार इस खौफनाक वारदात के पीछे दो सगे भाइयों का हाथ निकला, जिन्होंने करोड़ों की संपत्ति हड़पने के चक्कर में इस खौफनाक खेल को अंजाम दिया. बता दें कि भोपाल के एशबाग इलाके में बुजुर्ग दंपत्ति हेमंत फिलमोन और उनकी पत्नी शकुंतला फिलमोन की बीते दिनों बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. घटना के बाद से लगातार पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी.