भोपाल: DSP ने खोज निकाला 14 साल पुराना सब्जीवाला दोस्त, देखते ही लगाया गले; भावुक कर देगा VIDEO

DSP Santosh Patel VIDEO: सोशल मीडिया पर सुर्ख़ियों में रहने वाले डीएसपी संतोष पटेल अपने नए वीडियो को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं. DSP संतोष ने सोशल मिडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो अपने 14 साल पुराने सब्जीवाले दोस्त से मिल रहे हैं.

ADVERTISEMENT

DSP Santosh Patel
डीएसपी संतोष पटेल का एक वीडियो वायरल हो रहा है.
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

डीएसपी संतोष पटेल का एक भावुक करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है

point

भोपाल में उन्होंने अपने 14 साल पुराने सब्जीवाले दोस्त को खोज निकाला है

point

सलमान नाम का ये सब्जीवाला संघर्ष के दिनों में डीएसपी को मुफ्त में सब्ज़ियां देता था

DSP Santosh Patel Viral VIDEO: सोशल मीडिया पर सुर्ख़ियों में रहने वाले डीएसपी संतोष पटेल अपने नए वीडियो को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं. DSP संतोष ने सोशल मिडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो अपने 14 साल पुराने दोस्त से मिल रहे हैं. यह दोस्त और कोई नहीं बल्कि एक सब्ज़ी बेचने वाला शख्स है, जो संघर्ष के दिनों में संतोष पटेल को मुफ्त में सब्ज़ियां दिया करता था.