भोपाल में किसानों का आंदोलन खत्म: मूंग खरीद और ई-टोकन पर सरकार के इस फैसले से बनी बात
भोपाल में संयुक्त किसान मोर्चा का आंदोलन सरकार के बड़े आश्वासनों के बाद समाप्त हो गया. सरकार ने मूंग की MSP पर खरीद 25% से बढ़ाकर 60% करने और स्लॉट बुकिंग व खरीद की अंतिम तारीख आगे बढ़ाने का फैसला लिया है. इसके साथ ही विवादित खाद ई-टोकन व्यवस्था को तुरंत निरस्त कर दिया गया है.
ADVERTISEMENT

Bhopal Farmer Protest
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कई दिनों से चल रहा किसानों का आंदोलन खत्म हो गया है. सरकार और किसान संगठनों के बीच लगातार बातचीत के बाद 30 जुलाई को सहमति बन गई. इसके बाद संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने धरना समाप्त करने का ऐलान किया. सरकार ने मूंग की MSP पर खरीद बढ़ाने के साथ खाद वितरण की ई-टोकन व्यवस्था फिलहाल स्थगित करने का फैसला किया है. किसानों की दूसरी मांगों पर भी सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया गया है.
