भोपाल में शादी से पहले दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन बोली – थानेदार साहब..कस्टडी में ही करा दो फेरे
भोपाल में एक शातिर हनीट्रैप गैंग के सरगना आकाश को पुलिस ने उसकी शादी की रस्मों के बीच मंडप से गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद उसकी होने वाली दुल्हन हल्दी और मेहंदी लगे हाथों के साथ थाने पहुंची और पुलिस से गुहार लगाई कि या तो दूल्हे को दो घंटे के लिए छोड़ दें या कस्टडी में ही उनके फेरे करवा दें.
ADVERTISEMENT

bhopal
Bhopal honeytrap gang: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक फिल्मी और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक दूल्हे की बारात निकलने ही वाली थी कि उससे पहले पुलिस पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया. यह दूल्हा कोई साधारण व्यक्ति नहीं, बल्कि शहर के एक खतरनाक हनीट्रैप गैंग का सरगना निकला.