भोपाल: बॉयफ्रेंड से शादी की जिद पर अड़ी बेटी, फिर मां और मामा ने मिलकर मार डाला... आखिर उन्हें युवती के फोन में ऐसा क्या मिला?

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पिपलानी इलाके में ऑनर किलिंग की खौफनाक वारदात सामने आई है. यहां एक किशोरी की उसकी मां और मामा ने मिलकर हत्या कर दी. किशोरी सगाई के बाद भी अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी थी.

ADVERTISEMENT

मां और मामा ने मिलकर ली बेटी की जान!
मां और मामा ने मिलकर ली बेटी की जान!
Google CTA

Bhopal Aishwarya Rai Murder Case: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां किशोरी की उसकी अपनी ही मां और मामा ने मिलकर हत्या कर दी. घटना का कारण बेटी का अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ा होना बताया जा रहा है. हत्या के बाद आरोपी बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में थे, लेकिन पुलिस की तत्परता से पूरे मामले का खुलासा हो गया.