भोपाल के होटल में खूनी खेल! पत्नी ने पति पर किया जानलेवा हमला, मोबाइल में कैद हुई रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात
Bhopal crime news: भोपाल के पिपलानी इलाके में स्थित होटल कोमल पैलेस में पति-पत्नी के बीच विवाद खूनी हमले में बदल गया. आरोप है कि पत्नी ने सोते हुए पति पर ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया. चौंकाने वाली बात यह है कि पीड़ित पति ने पहले से मोबाइल कैमरा ऑन कर रखा था, जिससे पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई. जानिए पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

Bhopal crime news
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. शहर के पिपलानी इलाके के एक होटल में एक पत्नी ने अपने ही पति पर जानलेवा हमला कर दिया. इस पूरी घटना का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि पीड़ित पति ने हमले की आशंका के चलते पहले ही कमरे में मोबाइल का कैमरा ऑन कर दिया था, जिससे हमले की लाइव तस्वीरें कैद हो गईं. जानिए पूरा विवाद.