पत्नी खा रही थी कथित बॉयफ्रेंड के साथ मोमोज, तभी आ गया पति...फिर तीनों के बीच सड़क पर शुरू हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा! वीडियो वायरल
Bhopal Ashoka Garden Momos Stalls Dispute Viral Video: भोपाल के अशोका गार्डन इलाके से पति-पत्नी और उनके साथी के बीच मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. नाइट ड्यूटी पर निकले पति ने जब पत्नी को मोमोज के ठेले पर दूसरे युवक के साथ देखा, तो विवाद खड़ा हो गया और सड़क पर ही हाथापाई शुरू हो गई.
ADVERTISEMENT

भोपाल में 'पति, पत्नी और वो' का हाई ड्रामा!
Bhopal Husband Wife Fight Momos Stall Viral Video: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से 'पति, पत्नी और वो' का एक अजीबोगरीब और हाई-वोल्टेज ड्रामे का मामला सामने आया है. भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में नाइट ड्यूटी पर निकले पति ने जब अपनी पत्नी को एक मोमोज के ठेले पर किसी अन्य युवक के साथ देखा, तो बीच सड़क पर ही हंगामा शुरू हो गया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट और हाथापाई शुरू हो गई. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
