मौत से पहले बॉयफ्रेंड के साथ वो आखिरी 3 घंटे... ख्याति जैन केस में बड़ा खुलासा, 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं?
भोपाल की 18 साल की छात्रा ख्याति जैन की संदिग्ध मौत के 24 दिन बाद भी एफआईआर (FIR) दर्ज नहीं हुई है, जिससे नाराज होकर परिजनों ने पीएम और राष्ट्रपति से न्याय की गुहार लगाई है.
ADVERTISEMENT

ख्याति जैन
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 18 साल की छात्रा ख्याति जैन की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला 24 दिन बीत जाने के बाद भी एक गहरा रहस्य बना हुआ है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही ख्याति की मौत 11 मई को हुई थी, लेकिन अब तक इस मामले में एफआईआर (FIR) दर्ज नहीं हो सकी है. इससे नाराज होकर पीड़ित मां वर्षा जैन ने अब स्थानीय पुलिस प्रशासन से लेकर देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति तक न्याय की गुहार लगाई है.