MPL 2026: भोपाल लेपर्ड्स ने वेंकटेश अय्यर की इंदौर पिंक पैंथर्स को हराया
आदित्य बिड़ला ग्रुप मध्य प्रदेश लीग (MPL) T20 2026 में भोपाल लेपर्ड्स ने इंदौर पिंक पैंथर्स को 27 रन से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भोपाल ने 174 रन बनाए, जबकि जवाब में वेंकटेश अय्यर की कप्तानी वाली इंदौर टीम 147 रन पर सिमट गई. पवन निरवानी ने 4 विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: @mpleaguet20 के इंस्टा से.
भोपाल लेपर्ड्स ने इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए आदित्य बिड़ला ग्रुप मध्य प्रदेश लीग (MPL) T20 सिंधिया कप 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में वेंकटेश अय्यर की कप्तानी वाली इंदौर पिंक पैंथर्स को 27 रनों से हराकर शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया.