फर्जी नाम से दोस्ती, प्राइवेट वीडियो से ब्लैकमेल…भोपाल में युवती को ऐसे पता चला आरोपी आवेश खान सच
भोपाल में पहचान छिपाकर दोस्ती और फिर ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां हापुड़ के रहने वाले आवेश खान ने राजा बनकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया. इस बीच जब उसकी पाेल खुली तो आरोपी ने आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी दी.
ADVERTISEMENT

MP news
Bhopal Love Jihad Case: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से लव जिहाद और ब्लैकमेलिंग का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 20 वर्षीय युवती के साथ सोशल मीडिया के जरिए छल का एक ऐसा खेल शुरू जिसने हर किसी को चौंका दिया. आरोप है कि यहां एक विशेष धर्म के युवक ने अपना नाम राजा बताया और युवती से मीठी मीठी बातें कर उससे दोस्ती की.