आईएएस पति को छोड़ 20 साल बड़े कांग्रेसी नेता से की थी शादी, अब सड़क पर आई सिखा सिंह, बयां कर रही दर्दनाक दास्तां

Mahendra Singh Chauhan controversy: भोपाल में एक पारिवारिक विवाद ने सियासी रंग ले लिया है. कांग्रेस नेता डॉ. महेंद्र सिंह चौहान पर उनकी पत्नी सिखा सिंह ने गंभीर आरोप लगाए हैं. सिखा का कहना है कि उन्हें घर से बेदखल किया गया, उनसे 2 करोड़ रुपये की मांग की गई और फर्जी हस्ताक्षर के जरिए संपत्ति व एनजीओ से जुड़े मामलों में हेरफेर की कोशिश हुई. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Mahendra Singh Chauhan controversy
Mahendra Singh Chauhan controversy
google news

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक ऐसा पारिवारिक विवाद सामने आया है जिसने सबको हैरान कर दिया है. एक समय में चर्चित बैंक कर्मी रहीं सिखा सिंह, जिन्होंने अपने आईएएस (IAS) पति को छोड़कर खुद से 20 साल बड़े कांग्रेस नेता डॉ. महेंद्र सिंह चौहान से प्रेम विवाह किया था, आज न्याय के लिए दर-दर भटक रही हैं. सिखा सिंह का आरोप है कि उनके पति ने उन्हें घर से बाहर निकाल दिया है और अब वह सड़कों पर रहने को मजबूर हैं.