"बाहर निकलो, वरना बदतमीजी करने लगूंगा..." भोपाल के शाही कब्रिस्तान में मेट्रो का काम शुरू होते ही भड़के MLA आतिफ अकील, अफसरों को खदेड़ा

Bhopal News: भोपाल टॉकीज के पास शाही कब्रिस्तान में मेट्रो काम शुरू होते ही कांग्रेस विधायक आतिफ अकील भड़क गए. उन्होंने अफसरों को खदेड़ते हुए काम रुकवाया. जानें क्या है पूरा विवाद और मेट्रो प्रशासन का पक्ष

ADVERTISEMENT

Shahi Kabristan Bhopal Metro
विधायक आतिफ अकील ने मेट्रो अधिकारियों और पुलिस वालों को खरी-खोटी सुनाई
Google CTA

भोपाल में देर रात मेट्रो निर्माण कार्य को लेकर भारी हंगामा हो गया. भोपाल टॉकीज के पास स्थित शाही कब्रिस्तान परिसर में मेट्रो का काम शुरू कराने पहुंची टीम और पुलिस बल को विरोध का सामना करना पड़ा. खबर मिलते ही भोपाल उत्तर से कांग्रेस विधायक आतिफ अकील मौके पर पहुंच गए और अधिकारियों पर जमकर बरसे. विधायक का गुस्सा इस कदर भड़का कि उन्होंने पुलिस और मेट्रो अफसरों को सख्त लहजे में वहां से जाने को कह दिया.