नीम के पेड़ पर लटक रहे आम के रसीले फल, मंत्री प्रहलाद पटेल के बंगले पर दिखा प्रकृति का अजूबा

भोपाल में कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के बंगले में एक नीम के पेड़ पर आम के रसीले फल लटका देख सभी लोग हैरान हो गए.शनिवार को जब मंत्री की नजर इस पेड़ पर पड़ी तो वह खुद अंचिभत हो गए. जिसके बाद उन्होंने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया.

ADVERTISEMENT

नीम के पेड़ पर लटक रहे आम के रसीले फल
नीम के पेड़ पर लटक रहे आम के रसीले फल
google news

Mango on Neem Tree in Minister Prahlad Patel house: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हरियाली काफी ज्यादा मात्रा में मौजूद है. राजधानी में हर जगह पेड़ों की अधिकता है फिर चाहे सड़कों के बीचों बीच की बात हो या फिर मंत्री या विधायकों के बंगलों पर लगे पेड़ों की, हर जगह कई तरह के पेड़ मौजूद हैं. लेकिन इन दिनों कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल के बंगले पर लगा एक नीम का पेड़ काफी चर्चा बटोर रहा है. आपको जानकर हैरानी होगी कि नीम के इस पेड़ पर आम के फल लगते हैं, जिसका वीडियो खुद प्रहलाद पटेल ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.