भोपाल में बारिश के लिए गधों को खिलाए गए गुलाब जामुन, जानिए आखिर इसके पीछे क्या है पूरी कहानी?

Bhopal News: भोपाल में लंबे समय से बारिश नहीं होने से परेशान लोगों ने इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए अनोखा तरीका अपनाया. कोलार इलाके में गधों को गुलाब जामुन खिलाकर अच्छी बारिश की प्रार्थना की गई. आयोजकों का दावा है कि यह वर्षों पुरानी परंपरा है, जिसे अब भोपाल में भी निभाया गया.

ADVERTISEMENT

भोपाल में गधों को खिलाए गए गुलाब जामुन
भोपाल में गधों को खिलाए गए गुलाब जामुन
Google CTA

Bhopal Donkey Gulab Jamun Viral News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बारिश न होने से लोग बेहद परेशान हैं. पूरा जुलाई का महीना सूखा बीत चुका है और फसलें सूख रही हैं. इस बीच, इंद्रदेव को मनाने के लिए भोपाल के कोलार गेस्ट हाउस चौराहे पर एक अजीबोगरीब नज़ारा देखने को मिला. यहां लोगों ने बारिश करवाने के लिए गधों को गुलाब जामुन खिलाया. अब इसकी चर्चा हर तरफ हो रही है. क्या है पूरा मामला, आखिर क्यों गधों को गुलाब जामुन खिलाया गया. विस्तार से जानिए इस खबर में...