भोपाल में रिटायर्ड IAS की हत्या में सिलेंडर वाली कहानी आई सामने, आरोपी CCTV में कैद !

भोपाल के सूरजनगर में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या। सबूत मिटाने सिलेंडर का पाइप निकाला, आरोपी केयरटेकर फरार पुलिस की 8-10 टीमें पंजाब से झांसी तक छापेमारी में जुटीं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
हत्या का आरोपी सीसीटीवी में कैद
Google CTA

भोपाल के बेहद पॉश और सुरक्षित माने जाने वाले सूरजनगर इलाके में पूर्व IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की उनके ही घर में धारदार हथियार से निर्मम हत्या से हड़कंप मच गया है. हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी ने अलमारियों के ताले तोड़कर लूटपाट की और साक्ष्य मिटाने की नीयत से रसोई का एलपीजी (LPG) सिलेंडर पाइप निकालकर फरार हो गया. वारदात के महज 15 मिनट बाद (रात करीब 2:15 बजे) सूरजनगर से भदभदा रोड की तरफ तेजी से भागता संदिग्ध केयरटेकर वरुण कुमार सीसीटीवी में कैद हुआ है.