घटिया निर्माण या बारिश का असर? पहली ही बरसात में धंसा भोपाल-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग का बड़ा हिस्सा, गुणवत्ता पर उठे बड़े सवाल
Bhopal News: भोपाल-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पहली ही तेज बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया. सड़क धंसने से हजारों वाहन घंटों जाम में फंसे रहे. स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए, जबकि प्रशासन और एमपीआरडीसी ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत और यातायात बहाल कराने की कार्रवाई शुरू की.
ADVERTISEMENT

पहली ही बरसात में धंसा भोपाल-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग
Bhopal Sagar Highway News: भोपाल-सागर की लाइफलाइन माने जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग पहली ही बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया. रातभर हुई बारिश ने मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (MPRDC) और निर्माण एजेंसी के काम की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिया का निर्माण तो किया गया, लेकिन उसके बेस को मजबूत करने के लिए जरूरी तकनीकी मानकों का पालन नहीं किया गया. उनका कहना है कि गिट्टी और मोरम का पर्याप्त उपयोग करने के बजाय केवल मिट्टी भरकर निर्माण पूरा कर दिया गया, जो तेज बारिश के पानी के बहाव में बह गई. इससे सड़क का हिस्सा धंस गया और निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं.
