भोपाल: स्कूटी चोरी होने के 12 दिन बाद ऑनर के पास आया एक मैसेज, जो हुआ वह हैरान करने वाला था!
Bhopal Scooty Theft News: भोपाल के हमीदिया अस्पताल परिसर से 22 अगस्त को नर्सिंग ऑफिसर नीलू साहू की स्कूटी चोरी हो गई थी. 12 दिन बाद 2 सितंबर को उनके मोबाइल पर आए ई-चालान ने पुलिस की जांच का एंगल बदल दिया. चालान की तस्वीर में चोरी हुई स्कूटी खाकी वर्दी पहनी एक महिला पुलिसकर्मी चलाती नजर आई. जानिए पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

Scooty Theft Case Bhopal
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से स्कूटी चोरी का अजबी-गरीब मामला सामने आया है, जिसके बाद पुलिस भी भौंचक्की रह गई है. भोपाल के हमीदिया अस्पताल परिसर से नर्सिंग ऑफिसर नीलू साहू की चोरी हुई स्कूटी का 12 दिन बाद ऐसा सुराग मिला है, जिसने अब पुलिस की जांच का एंगल ही बदल दिया है. खास बात यह है कि पुलिस को जो सुराग मिला है वह किसी जांच के दौरान नहीं बल्कि यातायात विभाग के ई-चालान से मिला है. इसमें सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि ई-चालान की तस्वीर में चोरी हुई स्कूटी कोई आम इंसान नहीं बल्कि खाकी वर्दी पहने एक लेडी कांस्टेबल चलाती हुई नजर आ रही है. आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला.
