भोपाल के नामी स्किन डॉक्टर की शर्मनाक करतूत, युवती के बेहद गंभीर आरोप- 'झांसा देकर....फिर अबॉर्शन
भोपाल के मशहूर स्किन डॉक्टर पर युवती ने लगाए गंभीर आरोप. महिला थाने में एफआईआर दर्ज, पुलिस कर रही है मामले की जांच.
ADVERTISEMENT

प्रतीकात्मक तस्वीर.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां विश्वास और इलाज के पवित्र पेशे को कलंकित करने का संगीन मामला उजागर हुआ है. भोपाल के एक मशहूर स्किन एक्सपर्ट एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, जबरन गर्भपात और मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं. युवती का दावा है कि डॉक्टर ने न केवल उसकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया, बल्कि उसकी जिंदगी को नरक बना दिया.