दो युवकों में हुआ प्यार, एक बोला- 'मेरी गर्लफ्रेंड बन जा', दूसरे ने कराया जेंडर चेंज, फिर हो गया कांड
Bhopal Transgender Love Story :भोपाल की ट्रांसवुमेन ने अपने पार्टनर पर शादी का झांसा देकर जेंडर चेंज कराने, फिर रेप और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

प्यार के लिए लड़के से लड़की बने युवक के साथ हो गया धोखा. (AI जनरेटेड फोटो)
Bhopal Transgender Love Story: मध्य प्रदेश से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक ट्रांसवुमेन ने अपने पार्टनर पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. मामला प्रेम, भरोसे और पहचान से जुड़ा है, लेकिन इसका अंत धोखे और अपराध पर आकर रुका.