ट्विशा शर्मा मामले में AIIMS की फाइनल रिपोर्ट से हुआ बड़ा खुलासा, जिम्नास्टिक्स बेल्ट पर मिले स्किन टिश्यू ने सुलझाई मौत की गुत्थी

एम्स दिल्ली के मेडिकल बोर्ड ने ट्विशा शर्मा केस की फाइनल फोरेंसिक रिपोर्ट सीबीआई को सौंप दी है. इस सबूत से साफ हो गया है कि ट्विशा की जान इसी बेल्ट से गई थी.

ADVERTISEMENT

ट्विशा शर्मा मामले में बड़ा खुलासा
ट्विशा शर्मा मामले में बड़ा खुलासा
Google CTA

Twisha Sharma Case: मध्य प्रदेश के ट्विशा शर्मा मौत मामले में एक बेहद चौंकाने वाला और बड़ा मोड़ आया है. दिल्ली AIIMS के 5 सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने अपनी फाइनल फोरेंसिक रिपोर्ट सीबीआई को सौंप दी है. इस 11 पन्नों की सीलबंद रिपोर्ट ने मौत से जुड़े एक ऐसे बड़े सस्पेंस को खत्म कर दिया है. जिस पर अब तक सस्पेंस बना हुआ था. रिपोर्ट में वैज्ञानिक तरीके से साफ हो गया है कि ट्विशा की जान उसी जिम्नास्टिक्स बेल्ट से गई थी जो घटनास्थल से मिली थी.