Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा के साथ उस रात ससुराल में क्या हुआ था? रिटायर्ड जज की बहू की संदिग्ध मौत पर भड़का परिवार, अब बताई ये कहानी

Twisha Sharma Case: 33 साल की पूर्व मिस पुणे ट्विशा शर्मा की मौत के बाद इस मामले में कई बड़े खुलासे हो रहे हैं. परिवार ने ससुराल वालों पर कई आरोप लगाए हैं.

ADVERTISEMENT

Twisha Sharma Case
Twisha Sharma Case
google news

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक ऐसा झकझोर देने वाला मामला सामने आया है जिसने न्याय व्यवस्था और समाज के रसूखदार तबके पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. भोपाल में रहने वाली 31 साल की ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. शादी के महज 5 महीने बाद हुई इस मौत के बाद मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं. इस हाई-प्रोफाइल मामले में ट्विशा की सास एक रिटायर्ड जज हैं और पति पेशे से वकील हैं. आरोपियों के रसूख और उन्हें मिली अग्रिम जमानत के बाद पीड़ित परिवार ने अब तक ट्विशा का अंतिम संस्कार नहीं किया है.