भोपाल में 50 IAS-IPS अफसरों ने जहां खरीदी जमीन, वहीं से निकला वेस्टर्न बाईपास, 11 गुना बढ़ी कीमतें
मध्य प्रदेश के भोपाल में बड़ा जमीन घोटाला! 50 IAS और IPS अफसरों ने वेस्टर्न बाईपास के पास खरीदी जमीन. 16 महीने में 11 गुना बढ़ा मुनाफा. देखें अफसरों के नाम और पूरा खुलासा.
ADVERTISEMENT

भोपाल में अफसरों ने क्यों खरीदीं गुरड़ी घाट में जमीनें.
क्या आपको पता है कि निवेश का सबसे सुरक्षित और सबसे तेज तरीका क्या है? शायद नहीं, लेकिन देश के 50 बड़े IAS और IPS अफसरों को यह जादुई फॉर्मूला पता है. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पास 'गुराड़ी घाट' में एक ऐसा 'संयोग' हुआ है, जिसने भ्रष्टाचार की बू को हवा दे दी है. 50 अफसर, एक ही दिन रजिस्ट्री, और 16 महीने में 11 गुना मुनाफा. क्या यह सिर्फ इत्तेफाक है या करोड़ों का सुनियोजित खेल?