भोपाल के काजी 'नापाक'? एक फतवे ने दो हिस्सों में बांटा शहर का मुस्लिम समाज, जानें पूरा मामला

Bhopal News: भोपाल में ईद से ठीक पहले शहर काजी की प्रोस्टेट बीमारी को लेकर जारी हुए एक विवादित फतवे ने मुस्लिम समुदाय को दो पक्षों में बांट दिया है. जहां फतवे में बीमारी के कारण उनकी इमामत पर सवाल उठाए गए हैं, वहीं मुस्लिम त्योहार कमेटी ने इसे शहर काजी के खिलाफ एक बड़ी साजिश करार देते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है.

ADVERTISEMENT

भोपाल
भोपाल
google news

भोपाल में ईद के त्यौहार से ठीक पहले एक ऐसी 'धार्मिक और सियासी' जंग छिड़ गई है, जिसने पूरे शहर के मुस्लिम समुदाय को दो हिस्सों में बांट दिया है. मामला भोपाल की मशहूर ताजुल मसाजिद और शहर काजी से जुड़ा है, जहाँ एक फतवे ने शांति के माहौल में विवाद की चिंगारी सुलगा दी है.