शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर आरोप लगाने वाली भूमिका द्विवेदी के चाचा का बड़ा खुलासा, आश्रम पहुंचकर मांगी माफी
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर आरोप लगाने वाली भूमिका द्विवेदी के चाचा ने किया बड़ा खुलासा. बताया- 1977 से परिवार से कोई रिश्ता नहीं, भतीजी को बताया किसी की 'कठपुतली'.
ADVERTISEMENT

भूमिका के अरोपों के बाद सामने आए चाचा.
ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर सनसनीखेज आरोप लगाने वाली लेखिका भूमिका द्विवेदी के दावों पर अब उनके अपने ही परिवार ने सवाल खड़े कर दिए हैं. भूमिका द्विवेदी के सगे चाचा विनय शील द्विवेदी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के आश्रम पहुंचे और वहां MP Tak से खास बातचीत में भतीजी के दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया.