राज रघुवंशी हत्याकांड में सबसे बड़ा खुलासा, हत्या के वक्त सोनम कहां थी?
राजा रघुवंशी हत्याकांड में खुलासा हुआ है कि हत्या के वक्त पत्नी सोनम वहीं मौजूद थी, लेकिन उसने टॉयलेट का बहाना बनाकर खुद को दूर कर लिया. पुलिस के मुताबिक यह हत्या सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाहा की पहले से रची गई साजिश थी, जिसे मेघालय की पहाड़ियों में अंजाम दिया गया.
ADVERTISEMENT

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड ने पूरे देश को हिला दिया है. शादी के कुछ ही दिनों बाद हनीमून ट्रिप पर गई नई नवेली दुल्हन सोनम रघुवंशी पर अब अपने ही पति की हत्या का आरोप है. पुलिस की चार्जशीट और अदालत में तय हुए आरोपों से जो बातें सामने आई हैं उन्होंने हर किसी को हैरान कर दिया है.