इंदौर: राहुल गांधी के कार्यक्रम में BJP नेता ने वंदे मातरम के सभी 6 छंद गाने की उठाई थी मांग, लेकिन खुद नहीं गा पाए, देखें VIDEO
Vande Mataram Controversy: इंदौर में 19 सितंबर को राहुल गांधी के प्रस्तावित छात्रों की गूंज कार्यक्रम से पहले वंदे मातरम को लेकर सियासत गरमा गई है. संस्था पुरुषार्थ के अध्यक्ष और बीजेपी नेता नानूराम कुमावत ने राहुल गांधी से राष्ट्रगीत के सभी छह छंद गाने की मांग की, लेकिन पत्रकारों के कहने पर वे खुद वंदे मातरम ठीक से नहीं गा पाए.
ADVERTISEMENT

इंदौर में वंदे मातरम पर राजनीति करने निकले बीजेपी नेता खुद घिरे
Rahul Gandhi Indore Visit News: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में 19 सितंबर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम प्रस्तावित है. इस कार्यक्रम से पहले राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' को लेकर अचानक सियासत गरमा गई है. संस्था पुरुषार्थ के अध्यक्ष और बीजेपी नेता नानूराम कुमावत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मांग रखी कि राहुल गांधी के इस कार्यक्रम में वंदे मातरम के सभी छह छंदों का सामूहिक गायन कराया जाए. हालांकि, कांग्रेस को नसीहत देने निकले बीजेपी नेता तब खुद ही असहज स्थिति में फंस गए जब पत्रकारों ने उनसे खुद वंदे मातरम गाकर सुनाने को कह दिया.
