सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, 200 गाड़ियों का काफिला निकालने वाले सौभाग्य सिंह ठाकुर को 'कारण बताओ' नोटिस जारी

MP News: मध्य प्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम अध्यक्ष सौभाग्य सिंह ठाकुर को 200 गाड़ियों की रैली निकालना भारी पड़ा. CMO ने थमाया नोटिस, दफ्तर में एंट्री और सरकारी सुविधाओं के इस्तेमाल पर लगाई रोक.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: सौभाग्य सिंह ठाकुर के फेसबुक से.
google news

मध्य प्रदेश की राजनीति में अनुशासन को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने एक कड़ा एक्शन लिया है. मध्य प्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष सौभाग्य सिंह ठाकुर द्वारा पदभार ग्रहण करने के दौरान निकाली गई विशाल वाहन रैली पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा मैसेज दिया है. मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसे 'राष्ट्रीय संसाधनों का अपव्यय' और 'पीएम मोदी की अपील का उल्लंघन' मानते हुए सौभाग्य सिंह ठाकुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.