BJP विधायक दल की बैठक भोपाल में हुई, लेकिन पूर्व CM शिवराज को क्यों रखा बाहर
मध्यप्रदेश भाजपा ने अचानक से भोपाल में अपने विधायक दल की मीटिंग बुला ली है. भोपाल में बीजेपी कार्यालय में विधायक दल की बैठक एक घंटे तक चली है.
ADVERTISEMENT

MP BJP, Bhopal News, Legislative Party Meeting in MP
MP BJP: मध्यप्रदेश भाजपा ने अचानक से भोपाल में अपने विधायक दल की मीटिंग बुला ली है. भोपाल में बीजेपी कार्यालय में विधायक दल की बैठक एक घंटे तक चली है. इस बैठक में सीएम मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन के प्रमुख पदाधिकारी व सभी विधायक मौजूद रहे. लेकिन इस पूरी बैठक से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान नदारद थे. उनकी मौजूदगी इस बैठक में नहीं रही.
