BJP विधायक प्रीतम लोधी के बेटे ने फिर दिखाई दबंगई, अबकी बार थार से कुचलकर लोगों को ही उल्टा धमकाया...अब पुलिस पर क्यों उठे सवाल?
BJP MLA son controversy: शिवपुरी में बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी की दबंगई का मामला सामने आया है, जहां थार गाड़ी से 5 लोगों को कुचलने के बाद उसने पीड़ितों को ही धमकाया. वायरल वीडियो के बाद पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं. जानिए पूरा मामला, FIR अपडेट, और आरोपी का विवादित इतिहास.
ADVERTISEMENT

BJP MLA son controversy
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से सत्ता के नशे में चूर एक विधायक पुत्र की दबंगई का मामला सामने आया है. पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी ने अपनी थार गाड़ी से 5 लोगों को कुचल दिया. हादसा इतना भीषण था कि एक घायल युवक की पीठ पर टायर के निशान तक छप गए हैं. हैरानी की बात यह है कि हादसे के बाद भी विधायक पुत्र के चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी और वह मौके पर मोबाइल चलाता हुआ और वीडियो बनाने वालों को धमकाता हुआ नजर आया.