BJP विधायक ने लाड़ली बहनों को दी धमकी, बोले- फ्री फंड का पैसा लेते हो सरकारी कार्यक्रम में आना पड़ेगा

बीजेपी विधायक हरी सिंह सपरे ने लाड़ली बहना योजना की राशि को "फ्री फंड" बताकर कहा कि पैसा लेती हो तो CM के कार्यक्रम में आना पड़ेगा. उनके इस बयान से सियासत गर्मा गई और सरकार की नीयत पर सवाल उठने लगे.

ADVERTISEMENT

बीजेपी विधायक हरी सिंह
बीजेपी विधायक हरी सिंह
google news

एमपी की चर्चित लाड़ली बहना योजना पर उस समय सियासत गरमा गई, जब कुरवई विधानसभा से बीजेपी विधायक हरी सिंह सपरे का एक विवादित बयान सामने आया. विधायक सपरे ने एक सार्वजनिक मंच से कहा कि "सरकार लाड़ली बहनों को फ्री फंड में पैसा दे रही है, इसलिए अब जब मुख्यमंत्री आएंगे तो आना ही पड़ेगा."